कोरबा

राजस्व मंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा  | प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरवा के परिवहन नगर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा खेल परिसर में 19 अगस्त से आरंभ हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक लेवल 3 क्लस्टर स्तरीय खेलों के प्रतिभागियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु सभी का उत्साहवर्धन किया। आज के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि के रूप मे राजस्व मंत्री ने बालिकाओं और महिलाओं के लिए आयोजित किए गए रस्साकसी स्पर्धाओं के लिए टॉस भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के साथ ही सभी पारंपरिक खेलों को एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में वर्ष 2022 से पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़िया ओलपिक आरंभ किया गया जिसे समूचे राज्य में बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला और यही वजह है कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आयोजित किए गए इस ओलंपिक में भागीदारी निभानेवाले खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जयसिंह अग्रवाल ने आगे कहा कि नवोदित राज्य छत्तीसगढ़ का गठन हुए 23 साल हो रहे है लेकिन प्रदेश के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए इससे पूर्व किसी और ने कोई पहल नहीं किया। प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए कटिबद्ध प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता को दर्शाने के साथ ही इस तरह का आयोजन अपनी विशिष्ट पहचान लोक परंपराओं, संस्कृति और खेलों व धरोहरों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजने की दिशा में किया जाने वाला कार्य है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है जिसके अन्तर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल के अलावा किसानों और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के जरूरतमंद तबकों के बेहतर जीवन स्तर के लिए सतत प्रयास जारी हैं और सरकार की विभिन्न योजनाओं से आज प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। विशेषकर युवाओं के चहुमुखी विकास को ध्यान में रखकर उनके बेहतर भविष्य की चिंता करते हुए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की है। हमारी सरकार का मानना है कि आज के युवा ही कल के होनहार व जिम्मेदार नागरिक हैं और उनके अंदर विद्यमान प्रतिमाओं को विकसित होने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। इस तरह के खेल आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का संरक्षण व संवर्धन करने के साथ ही इन खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करना भी है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 सीजन 2 के नगरीय क्लस्टर लेवल 3 क्लस्टर स्तरीय खेलो का 5 दिवसीय आयोजन 19 अगस्त को कोरबा के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आरंभ हुआ जो 23 अगस्त तक चलेगा जिसमें क्लस्टर जोन 1 से 17 के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़िया खेल महाकुंभ में जोन स्तर के विजयी खिलाड़ियों को क्लस्टर स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। इस खेल महाकुंभ में हर आयुवर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं के माध्यम से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं जिनमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारंपरिक खेल जैसे-गिल्ली डंडा, गेडी दौड़, खो-खो, कबड्डी आदि जैसे कुल सोलहखेलों को समाहित किया गया है। इस आयोजन का पहला स्तर क्लब-अ स्तर का था, दूसरा स्तर जोन स्तर का था और अब यह तीसरा स्तर क्लस्टर स्तर का है। निश्चित तौर पर ऐसे आयोजनों से विभिन्न खेल विधाओं के परिष्कृत खेल प्रतिभाओं को संघ मिल रहा है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। बाद में इसके अन्तर्गत रस्सी कूद और कुश्ती को भी शामिल किया गया है।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि देश के युवा पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाने का रोड मैप बनाते हुए ने युवाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया है, जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचलों तक के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। इसी प्रकार से गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों को प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है। राजीव गांधी का सपना था कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि पंचायत स्तर से लेकर केन्द्रीय शासन प्रणाली तक हर मंच पर युवाओं को पूरा अवसर मिल सके और उनकी प्रतिभाओं का लाभ देश को मिले। पंचायती राज के सपने को राजीव गांधी ने संजोया था जिसे आज प्रदेश के नागरिकों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार उसे साकार कर रही है।

इस अवसर पर उपस्थित कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि यहां पर आयोजित पांच दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को तीन वर्गों में विभक्त किया गया है जिसके अन्तर्गत प्रथम वर्ग में 18 वर्ष आयु वर्ग तक, दूसरे में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग और तीसरे वर्ग में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। महापौर ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से विकासखण्ड या नगरीय क्लस्टर स्तर की स्पर्धाओं के लिए जो पुरस्कार की राशि निर्धारित की गई है उसमें प्रथम पुरस्कार एक हजार द्वितीय पुरस्कार के तौर पर सात सौ पचास और तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच सौ रुपये प्रदान किए जाएंगे जबकि जिला स्तर संभाग स्तर व राज्य स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार की राशि क्रमशः प्रथम दो हजार, तीन हजार व पाच हजार होगी। वहीं पर द्वितीय पुरस्कार पन्द्रह सौ पच्चीस सौ और पैतालिस सी तथा तृतीय पुरस्कार के तौर पर क्रमश एक हजार दो हजार और चार हजार रुपये दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद, कोरबा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सपना चौहान, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के पदाधिकारी प्रदीप पुरायणे. एम. आई सी पार्षद मस्तूल सिंह कंवर, पार्षद बसंत चन्द्रा शाहिद कुजूर, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी, अग्रवाल महिला सभा की शशि अग्रवाल सहित शिव नारायण श्रीवास विजय धीवर, बजरंग दास, यशवंत चौहान, श्रीराम साहू, रीना श्रीवास्तव, पूजा मिश्रा. लता धीवर, रिद्धि साहू, रिंकी साहू गोपाल मानिकपुरी, अंतराम प्रजापति, रमेश वर्मा, संजू पैकरा, माखन लाल साहू, वन्दना वर्मा, पुष्पेंद्र टंडन, दशरथ चौहान, पवन वर्मा, लोकनाथ, कांग्रेस के कार्यकर्ता, निगम के अधिकारीगण उपर आयुक्त खजान्ची कुमार पवन वर्मा, एन एम सरकार, विनोद शाण्डिल्य, एन.के. नाथ, विनय राय आदि बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button