जांजगीर-चाँपा

लाल कलर की कार ने बच्चों को मारी टक्कर,दो बच्चों की मौके पर मौत

गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

जिले के चांपा कोरबा रोड पर कुछ भीटी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटना कारित कार को घटनास्थल से लगभग 6 किलोमीटर दूर छोड़ कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए ।जिनकी तलाश पुलिस कर रही है वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे ।उसी दौरान चांपा कोरबा मार्ग पर उच्चभिट्ठी गांव के पास चांपा से कोरबा की आ रही कार ने मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोड़ उम्र 9 साल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटना कारित कार को घटनास्थल से लगभग 6 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में छोड़ कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button