मुंगेली

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’:ग्राम जरहागांव में आयोजित शिविर का विधायक, कलेक्टर और एसपी ने किया अवलोकन

शिविर में 500 से अधिक हितग्राहियों ने जमा किया आवेदन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

23 लोगों का मौके पर बना आयुष्मान कार्ड, एक हितग्राही को प्रदान किया गैस चूल्हा

मुंगेली,16 दिसम्बर (ट्रैक सिटी) ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंर्तगत जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम जरहागांव के गांधी मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। जहां शासन की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राहियों का पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। शिविर में 500 से अधिक हितग्राहियों ने आवेदन किया। वहीं 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा एक हितग्राही श्रीमती सीमा कश्यप को गैस चूल्हा प्रदान किया गया। शिविर का विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया और शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र वंचित लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 322 आवेदकों ने फार्म जमा किया। वहीं स्वच्छ भारत योजना के तहत शौचालय के लिए 54, उज्जवला योजना अंतर्गत गैस के लिए 90, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 03 आवेदकों सहित 500 से अधिक हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने फार्म जमा किया। इसके अलावा शिविर में 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 45 लोगों को आयुष्मान योजना के तहत पीवीसी कार्ड प्रदाय किया गया। 07 लोगों का मौके पर आधार कार्ड बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग की शिविर में 103 लोगों का ओपीडी हुआ, जिसमें से 95 लोगों का सिकल सेल की जांच की गई। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे – स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button