कोरबा

सुभाष चन्द्र बोस की 125 वी जयंती को विघार्थी परिषद द्वारा मनाया पराक्रम दिवस के रूप में 

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा / अखिल भारतीय विधार्थी परिषद कोरबा द्वारा आजाद हिंद फ़ौज के निर्माता नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वी. जन्म जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में बड़े हर्ष के साथ सुभाष चौक निहारिका में मनाया गया,

परिषद के कार्यकर्ता मोंटी पटेल ने बताया की आज का दिन हम सब के लिए बहुत ही गौरव का दिन है आज के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में कृतज्ञ राष्ट्र उनकी जयंती हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। इस वर्ष 2022 में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई जा रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा, बंगाल डिविजन के कटक में हुआ था,
उन्होंने 1920 में इंग्लैंड में सिविल सर्विस परीक्षा पास की लेकिन भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी थी, सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े आंदोलनों में हिस्सा लेते रहे थे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही स्वामी विवेकानंद जी और रामकृष्ण जी की शिक्षाओं से प्रभावित थे।

सुभाष चंद्र बोस जी के द्वारा 1सितंबर 1942 में आजाद हिन्द फौज का गठन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर एक साथ पुष्पों से वर्षा की एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी अमर रहे के नारे भी लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ विभाग छात्रा प्रमुख मनीष सोनी, कोरबा नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, नगर विस्तारक शिवशंकर प्रजापति, निखिल यादव, शुभांशु, पोकराज, ललित, मांशी गुप्ता, साक्षी बहल, प्रदीप, किशन पटेल, प्रभात, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button