रायपुर (ट्रैक सिटी)। “जय श्री राम निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण” संस्थान द्वारा विभिन्न सेवाओं में चयनित युवाओं के सम्मान में रविवार 7 जून 2026 को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4:30 बजे जय श्री राम निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र, कमल विहार सेक्टर-13, रायपुर में किया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक पन्नालाल सिन्हा ने बताया कि संस्थान के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रतियोगी चयन प्रक्रियाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अग्निवीर योजना में साहिल ध्रुव, हरीश यदु एवं पवन जायसवाल का चयन हुआ है। वहीं पोखराज वर्मा का चयन सहायक विस्तार अधिकारी पद पर तथा कुलदीप इसदा का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस में हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे और चयनित युवाओं को सम्मानित करेंगे। संस्थान में प्रतिदिन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन भी किया जाता है, जिससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन की भावना का विकास हो सके।
संस्थान द्वारा सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होकर चयनित युवाओं एवं मुख्य अतिथि की बाइट लेने तथा कार्यक्रम की कवरेज करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे सम्मान समारोह से युवाओं का मनोबल बढ़ेगा और अन्य युवाओं को भी देशसेवा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।
Leave a Reply

