कोरबा

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद अजय गोंड

कोरबा, 25 सितंबर (ट्रैक सिटी) वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज होकर वार्ड नंबर 32 के पार्षद अजय गोंड़ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है। पार्षद का आरोप है,कि उनके वार्ड में पिछले तीन साल से विकास के एक भी काम नहीं हुए है। अपनी मांगो को लेकर उन्होंने निगम के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया लेकिन निगम प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं हैऔ। यही वजह है,कि  उन्हें मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। पार्षद के प्रदर्शन को कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का भी सहयोग मिला है,जो मौके पर पहुंचे और उनके पक्ष में सरकार के खिलाफ काफी गंभीर आरोप लगाए।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button