कोरबा

कोरबा की तीन प्रमुख सड़कों के लिए एसईसीएल देगा 50 करोड़ रुपये

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा शहर की तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने राज्य शासन को जमा आधार पर 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को प्रशासनिक सहमति दे दी है।
प्रस्ताव के तहत सीतामणी से उरगा होते हुए भारतमाला चौक, मेन बैरियर से ट्रायजंक्शन (राजा होटल) तथा रेलवे क्रॉसिंग से गौमाता चौक तक के सड़क मार्गों को शामिल किया गया है। इन मार्गों के निर्माण और चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने इस संबंध में कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पत्र के अनुसार, 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर एसईसीएल की कार्यात्मक निदेशक समिति की बैठक में प्रशासनिक सहमति प्रदान की गई है।
अब राज्य शासन एवं संबंधित विभागों के स्तर पर आगामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button