Mungeli

अपर कलेक्टर ने आनंदाश्रम का किया निरीक्षण।

मुंगेली (ट्रैक सिटी)/ अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जिला मुख्यालय स्थित ग्राम रामगढ़ में संचालित आनंदाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालक से आनंदाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वहां वृद्धजनों से मुलाकात की और उनसे स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर ने वृद्धजनों को फल का वितरण किया और गर्मी को देखते हुए आनंदाश्रम के लिए कूलर भी प्रदान किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल और आश्रम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!