कोरबा(ट्रैक सिटी)। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पसान थाना क्षेत्र की कोरबी पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धान के खेत में छिपाकर रखी गई मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 389 पाव गोवा व्हिस्की, कुल 70.02 लीटर शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को देहात भ्रमण के दौरान कोरबी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अलगाडाड घोसारा निवासी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार (45 वर्ष), पिता घूरसाय बिंझवार ने अपने घर के पास स्थित धान के खेत में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित खेत में दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान खेत से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की के 389 पाव बरामद किए गए। जब्त शराब की कुल मात्रा 70.02 लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।कैलेंडर देखें
यह कार्रवाई SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त SP लखन पटले एवं नीतीश सिंह तथा एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल और रोशन पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
