Korba

अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को करतला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी के पास से बरामद कुल 21.420 लीटर अवैध शराब एवं वाहन को जप्त।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ दिनांक 10.08.2025 को हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर की सूचना पर एव्हरेस्ट चौक, हेडमोरिया के पास एक संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 12 AV 4531 को रोककर चेक किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई।

*जप्त सामग्री का विवरण इस प्रकार है –*

रेडमी मदिरा मात्रा 180 एम.एल. – 11 नग

CG Fine Whisky – 94 नग

Jammu Special Whisky – 10 नग

कुल मात्रा – 21.420 लीटर अवैध शराब

कीमत – लगभग ₹10,080

वाहन कीमत – ₹20,080

वाहन में बैठा व्यक्ति अपना नाम गजराज राठिया पिता भादरत लाल राठिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बिहरचूआ, थाना करतला, जिला कोरबा का होना बताया। आरोपी के पास से बरामद कुल 21.420 लीटर अवैध शराब एवं वाहन को जप्त कर धारा 129/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं अनुभागिय अधिकारी बेनेडिक्ट मिंज के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी करतला कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में हमराह स्टाफ के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशीले पदार्थ एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button