कोरबा

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार।

भाजपा का डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान तेज: भिलाई बाजार मंडल के हर बूथ तक पहुंचा संगठनात्मक प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (DLP) को भिलाई बाजार मंडल में व्यापक जनभागीदारी मिल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार राठौर तथा उनकी पूरी टीम अभियान को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। महाअभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने स्मार्टफोन में संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए सरल एप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, पार्टी की पंचनिष्ठा, नमो एप के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा भिलाई बाजार मंडल के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर कार्यकर्ता पूरे समर्पण और सक्रियता के साथ इस महाअभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

*डिजिटल प्रशिक्षण से तकनीकी रूप से सशक्त होगा संगठन: दिनेश कुमार राठौर*

भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम, अनुशासित और जनसेवा के प्रति और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल माध्यम से प्राप्त यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी कौशल को सशक्त करेगा, जिससे वे जनता के बीच पार्टी की नीतियों और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button