Korba

आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व: प्रभारी कलेक्टर।

ईद-उल-जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में 17 जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व आपसी भाईचारे व धार्मिक सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। प्रभारी कलेक्टर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पहले की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ ईद-उल-जुहा पर्व को मनाएं। उन्होंने इस पर्व के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक एवं पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

ममगाई ने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचना चाहिए। ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल देवें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाया जा सके।

बैठक में उपस्थित मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों ने बताया कि बकरीद पर्व मनाने के लिए उनकी ओर से तैयारी कर ली गई है। ईद-उल-जुहा पर्व में सुबह जमात के लोग ईदगाह व मस्जिदों में जाकर नमाज अता करते हैं। जिले के शहरी, उपनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 07 से 08ः30 बजे तक नमाज अता की जाएगी। इसके पश्चात परंपरा अनुसार अपने-अपने घरों में कुर्बानी का पर्व मनाएंगे। ईद-उल-जुहा पर्व के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक जुलूस रैली और सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। प्रभारी कलेक्टर ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में एसडीएम व एसडीओपी को शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश नाग एवं अनुपम तिवारी, एडिशनल एसपी नेहा वर्मा, डीएसपी प्रतिभा मरकाम, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज, तहसीलदार राहुल देव पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी सहित मुस्लिम समाज के पदाधिकारी व सदस्य व राजनीतिक दल व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button