रायपुर

इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने रचा इतिहास, जीते 1 करोड़ रुपये

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

(ट्रैक सिटी)/ रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC-17) के मंच पर अपनी मेधा और साहस का परिचय देते हुए इतिहास रच दिया है। बिप्लव शो के दूसरे करोड़पति बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल वर्दी का मान बढ़ाया है, बल्कि छत्तीसगढ़ और उनके गृह राज्य झारखंड का नाम भी पूरे देश में रोशन किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

झारखंड के लाल ने मुंबई में बिखेरा जलवा

मूल रूप से रांची, झारखंड के निवासी बिप्लव बिस्वास ने हॉटसीट पर बैठकर अपनी जड़ों और संघर्षों को याद किया। उन्होंने अपनी चुनौतीपूर्ण तैनाती और साथी जवानों के बलिदान का भावुक जिक्र करते हुए देश को जवानों के असल जीवन से रूबरू कराया। उनकी इस जीत से रांची स्थित उनके निवास पर जश्न का माहौल है।

अमिताभ बच्चन भी रह गए दंग

बिप्लव का खेल के प्रति आत्मविश्वास इतना अटूट था कि उन्होंने 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब महज चंद सेकंड में दे दिया। उनके ज्ञान और विनम्रता से प्रभावित होकर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने उन्हें सपरिवार अपने घर ‘डिनर’ पर आमंत्रित किया है।

खेल के मुख्य पड़ाव

* बिना लाइफलाइन का सफर: उन्होंने 5 लाख रुपये तक के सभी सवालों के सटीक जवाब बिना किसी मदद के दिए।

* ऐतिहासिक क्षण: 1 करोड़ के सवाल पर उन्होंने बिना समय गंवाए सीधे सही विकल्प चुनकर सबको चौंका दिया।

*विजेता: 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि के साथ बिप्लव को एक कार भी उपहार में मिली है।

वह ऐतिहासिक सवाल जिसने बनाया करोड़पति

प्रश्न: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?
जवाब: ‘इसेयर’ (Isere)।

बिप्लव बिस्वास की यह असाधारण जीत आज हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button