कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा सतनामी कल्याण समिति के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्कर आदिले की माताश्री एवं उत्तम आदिले की माताश्री श्रीमती बुटकी बाई का लगभग 94 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी अस्वस्थता के कारण आज रविवार, 5 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।
परिजनों के अनुसार दिवंगत श्रीमती बुटकी बाई का अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार आज 5 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे दुरपा रोड, पुरानी बस्ती, इंदिरा नगर, कोरबा स्थित सामाजिक मुक्तिधाम में किया जाएगा।
स्वर्गीय श्रीमती बुटकी बाई, पुष्कर आदिले, कांता आदिले, उत्तम आदिले तथा स्वर्गीय हरप्रसाद आदिले की माताश्री थीं। उनके निधन पर समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


