कोरबा

एकतरफा प्रेम विवाद ने लिया हिसंक रूप,युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोन्द्रो आश्रित ग्राम संगम नगर में बुधवार देर रात एकतरफा प्रेम विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने कथित तौर पर नाबालिग युवती के पिता पर गोली चला दी। सौभाग्यवश पिता को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगम नगर निवासी मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्रेम करता था। परिजनों का आरोप है कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा कर उसे रास्ते में परेशान कर रहा था। इस संबंध में युवती के पिता द्वारा पूर्व में भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे साहिल युवती के घर पहुंचा और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। पिता द्वारा विरोध करने पर वह आक्रोशित हो गया और कथित रूप से जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान उसने अपने पास रखी बंदूक से मां लखन साहू पर फायर कर दिया। गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा उसके पास से बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है। हथियार वैध था या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button