कोरबा

शासकीय महाविद्यालय बरपाली में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 19 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय बरपाली, विकासखण्ड – करतला में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर,रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली एवं मेंहदी के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित किये जाने के उद्देश्यों तथा एस.आई.आर.का महत्व बताया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए जिले में संचालित स्वीप कार्यक्रम से जुड़कर सक्रिय योगदान देने क़े लिए कहा।

कार्यक्रम में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन के उद्देश्यों को विस्तार से बताया तथा युवाओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किये।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.पी.नन्द ने स्वीप कार्यक्रम की गतिविधियों में महाविद्यालय द्वारा सदैव अग्रणी रूप से सहयोग किये जाने की जानकारी दी। महाविद्यालय के छात्र- अभिषेक एवं राजेश कुमार ने ईएलसी क्लब के ऊपर आधारित अपने विचार प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी लक्ष्मी साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए. के. सिंह, सहायक प्राध्यापक डी.डी.महंत, डी. के. चंद्रा, अरविन्द खाखा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button