कोरबा

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ तथा एकम फाउंडेशन के सहयोग से गैर संचारी रोग (एनसीडी) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के 114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में टाइप 1 डायबिटीज के बढ़ते प्रभाव, परामर्श तकनीक, सामुदायिक जागरूकता तथा इसके नैदानिक प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान पेशेंट सपोर्ट ग्रुप और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की भूमिका के साथ-साथ रोगियों एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी गहन चर्चा की गई। प्रशिक्षण में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि स्वास्थ्य कर्मी किस प्रकार टाइप 1 डायबिटीज मरीजों और उनके परिवारों को सामाजिक, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक बोझ से निपटने के लिए प्रभावी परामर्श प्रदान कर सकते हैं।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र को सीएमएचओ डॉ केशरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सोना, यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह एवं जिला प्रबंधक (अस्पताल) कुमारी गीता एक्का द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रबंधक (एन.एच.एम.) पद्माकर शिंदे तथा एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. नरेन्द्र जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button