कोरबा

एनटीपीसी कोरबा ने हर्षोल्लास से मनाया 51वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/एनटीपीसी कोरबा में 51वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी गीत के साथ हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का कार्यक्रम, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी कोरबा के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) पी राम प्रसाद के दिशानिर्देशों में हुआ। सुरक्षा दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सोनी, उप निदेशक, औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, कोरबा भी उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा के भानु सामंता (महाप्रबंधक – राखड़ प्रबंधन), एलआर मोहंती (महाप्रबंधक – प्रचालन), मधु एस (महाप्रबंधक – अनुरक्षण), अमित मुखर्जी (महाप्रबंधक – सीएंडएम), अंबर कुमार (महाप्रबंधक – राखड़ प्रबंधन), विभागाध्यक्ष गण, सुरक्षा समिति के सदस्य, कर्मचारी गण, संविदा कर्मचारी गण, सीआईएसएफ कोरबा अधिकारी गण एवं एनटीपीसी कोरबा परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।

सुरक्षा दिवस नेशनल सेफटि काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 04 मार्च को मनाया जाता है। औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक जागरूकता फैलाने में इस आयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) पी राम प्रसाद ने सुरक्षा शपथ दिलाई एवं सभा को संभोधित करते हुए सुरक्षा के महत्व को चिन्हंकित किया एवं कहा कि सुरक्षा एनटीपीसी की सर्वोच प्राथमिकता है एवं एनटीपीसी कोरबा हर सुरक्षा अधिनियम का समुचित पालन करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। उन्होने प्रतिभागियों को सुरक्षित रूप से काम करने और एनटीपीसी कि कार्य प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सोनी, उप निदेशक, औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, कोरबा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को सुरक्षा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए सुरक्षा की भावना को अवचेतन में ले आना चाहिए। हमें अपने कर्मचारियों को सुरक्षा के पैमानों को लेकर सशक्त बनाते हुए उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ प्रयास करने चाहिए।

सुरक्षा दिवस के अवसर पर सुरक्षा शपथ के पश्चात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुसकृत किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button