कोरबा

ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी 

दावा-आपत्ति 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आमंत्रित

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के जनपद पंचायत क्षेत्र में ऑगनबाड़ी सहायिका के 05 एवं कटघोरा निगम क्षेत्र के ऑगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया हैे। मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां आमंत्रित की गई है । दावा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 12.10.2026 से 21.10.2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं ऑनलाईन पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकते है। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय तथा नगर निगम के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदगणों को एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी मूल्यांकन पत्रक उपलब्ध कराये गये है जिससे समस्त आवेदिकाओं तक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button