कोरबा

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र : प्रदेशभर से पहुंचाई जाएंगी लाखों राखियां

 

कोरबा/ट्रैक सिटी :  देश की सरहदों पर करीब 14 लाख सैनिक तैनात है। इनमें से लाखों सैनिक हर त्यौहार पर अपने मातृभूमि की रक्षा के लिए सीमा पर या फिर चौकी पर ही तैनात रहते हैं जो घर नहीं जा पाते। हर त्यौहार की तरह रक्षाबंधन पर भी लाख प्रयास के बाद भी सेना के इन जवानों की कलाई सुनी ही रह जाती है। वैसे तो देश भर से जवानों को रक्षाबंधन पर राखियां भेजने का प्रचलन तो है लेकिन सही माध्यम ज्ञात न होने से अक्सर यह राखियां उन सैनिकों तक पहुंची नहीं पाती। जिसे देखते हुए पूर्व सैनिकों के वेलफेयर के लिए गठित संगठन “सिपाही” ने एक अदभुत्व निर्णय लिया और भारत के दूर दराज चेक पोस्ट और सीमाओं पर तैनात सैनिकों को रक्षाबंधन पर राखी भेजने के अभियान “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” प्रारंभ किया।

भारत सरकार और संबंधित एजेंसियों से अनुमति मिलने के बाद 26 जुलाई से कारगिल विजय दिवस के दिन से इस अभियान की शुरुआत की गई है । अभियान के तहत सभी स्कूल, सामाजिक संगठनों, शासन प्रशासन को इस संबंध में सूचित किया गया । भारतीय सेवा के जवानों को राखी भेजने के लिए बाकायदा फॉर्मेट बनाया गया है जिसके तहत प्रदेश भर के लोगों से रक्षा सूत्र और उनके नगर की पवित्र मिट्टी एक लिफाफे में संग्रहित की जा रही है। यह पूरा अभियान पूरी तरह नि:शुल्क है। देश के बहादुर सैनिकों के प्रति आम लोगों ने भी हमेशा की तरह अपने जज्बे का इजहार किया और लाखों की संख्या में फौजी जवानों को राखियां भेज रहे हैं। अलग-अलग बॉक्स में भरकर अब तक लाखों राखियां जमा हो चुकी है जिसके बाद इन्हें सैनिकों तक पहुंचाने के सफर की शुरुआत की गई हैं।

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम के अंतर्गत आज दशहरा मैदान निहारिका में भाजपा महिला मोर्चा, सैनिक प्रकोष्ठ एवं पूर्व सैनिक महासभा के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कार्यक्रम में बहुत पूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा उनके साथ आए पूर्व सैनिक, महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पटनवार, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मंडल के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

न्यूज़ टीम से चर्चा करते हुए अभियान से जुड़े पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि एक पूर्व सैनिक होने के नाते उन्होंने इस दर्द को खुद अनुभव किया हैं। रक्षाबंधन पर सैनिकों के सुनी कलाई उन्हें भीतर से कमजोर करती है, इसलिए इस अभियान से हर भारतवासी को जोड़ते हुए रक्षा सूत्र और देश की पवित्र मिट्टी की एक चुटकी तिलक के रूप में फौजी भाइयों को भेजी जाएगी।

महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि देश की रक्षा के लिए तैनात सैनिक की असली ताकत देशवासी और उनका प्यार है। यही प्यार कोरबा और देशभर की बहनों ने रक्षा सूत्र बॉक्स एवं सैनिकों के नाम संदेश के रूप में जवानों को भर भर कर समर्पित किया है। जिसके बाद देश के जवानों तक उन्हें पहुंचाई जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button