बालोद

शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र के विकास की आधारशिला: केन्द्रीय मंत्री डाॅ. राजभूषण चौधरी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

ग्राम नर्मदाधाम सुरसुली में आयोजित निषाद (केंवट) समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री

नवोदित पीढ़ी को उच्च शिक्षित बनाने तथा नशापान से दूर रहने दी समझाईश

बालोद / केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डाॅ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र एवं समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र की विकास की परिकल्पना नही की जा सकती है। इसलिए निषाद केंवट समाज के लोगों को अपने बाल बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कर विशेष ध्यान देना चाहिए। डाॅ. चौधरी आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम नर्मदाधाम सुरसुली में जिला निषाद (केंवट) समाज द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन में कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। डाॅ.चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं निषाद (केंवट) समाज के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नोहरू राम निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, राष्ट्रीय संत गोपाल नंदन गिरी, डाॅ. बीके कश्यप, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, जिला पंचायत सदस्य श्री गुलशन चंद्राकर, श्रीमती प्रभा नायक, चंद्रेश हिरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डाॅ चौधरी ने निषाद समाज के लोगों को नवोदित पीढ़ी को उच्च शिक्षित बनाने तथा नशापान से सर्वथा दूर रहने समझाईश भी दी। इस मौके पर उन्होंने निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन के दौरान आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधने वाले वर-वधुओं के बीच पहुँचकर उन्हें अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया।


इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डाॅ.चौधरी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी के दुध के समान है, जो पियेगा वो जरूर दहाड़ेगा। डाॅ. चौधरी ने नशापान को समाज के पतन का मुख्य कारण बताते हुए समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा। डाॅ. चौधरी ने कहा कि हमारे आने वाली पीढ़ी तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता का त्याग भी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर डाॅ. चौधरी ने निषाद समाज की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निषाद समाज का इतिहास एवं विरासत अत्यंत वैभवशाली है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोगों को त्रेता युग में भगवान श्री राम को नौका पार कराने का सुअवसर प्राप्त हुआ था। इसके अलावा कलकत्ता की विश्व प्रसिद्ध काली मंदिर के निर्माण, महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के नामकरण तथा हड़प्पा संस्कृति के निर्माण में निषाद समाज की लोगों की बहुमूल्य भूमिका रही है। डाॅ. चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में निषाद समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण के लिए मदद उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सरहानीय प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया। डाॅ. चैधरी ने समाज के नवयुवकों एवं विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने तथा उसे हासिल करने के लिए पूरे मनोयोग से लग जाने को कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं निषाद केंवट समाज के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने आज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में केन्द्रीय मंत्री डाॅ. चौधरी एवं अन्य अतिथियों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निषाद समाज की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। श्री निषाद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता की भूरी-भूरी सराहना की। इसके लिए उन्होंने सभी स्वाजातीय जनों के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संत गोपाल नंदन गिरी ने निषाद समाज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए निषाद समाज को अत्यंत वैभवशाली समाज बताया। संत गुहा निषाद राज वंश के वंशज डाॅ. बीके कश्यप ने निषाद समाज के दशा और दिशा के संबंध में  महत्वपूर्ण जानकारियां दी। समारोह को संजारी बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने भी संबोधित करते हुए निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र और समाज के विकास में निषाद समाज के योगदानों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंत्री डाॅ. राजभूषण चौधरी एवं अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले निषाद केंवट समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने निषाद समाज के नेत्रहीन बालिका कुमारी भावना निषाद को हारमोनियम प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने नेत्रहीन बालिका भावना की कुशल हारमोनियम वादन एवं कलात्मक प्रतिभा की भूरी-भूरी सराहना भी की।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button