बालोद

कलेक्टर ने मोखा-रजोली एवं पलारी धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

किसानों को जरूरी सुविधा उलपब्ध कराने तथा धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बालोद (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा बालोद जिले में धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिले के धान खरीदी केन्द्रों का सघन दौरा कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की समुचित माॅनिटरिंग की जा रही है। जिससे कि बालोद जिले में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक एवं बेहतर ढंग से संपन्न हो सके। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र मोखा-रजोली एवं गुरूर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पलारी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक एवं अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्र में अपने धान की बिक्री हेतु आने वाले कृषकों को जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसानों द्वारा धान खरीदी केन्द्र में बिक्री हेतु लाए गए धान का भी अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान ही धान खरीदी केन्द्र में बिक्री हेतु लाने की समझाईश दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान की समुचित जाँच के उपरांत ही गुणवत्तायुक्त एवं साफ-सुथरे धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं निगरानी दल के सदस्य के रूप में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय में धान खरीदी केन्द्रों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर मिश्रा ने धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस मौके पर कलेक्टर मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित कृषकों से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की लिमिट की मात्रा को बढ़ाने की मांग की। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में शासन को पत्र प्रेषित करने की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर एवं जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button