बलरामपुर

कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के सदस्यों के साथ किया स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक तीन माह में स्ट्रांग रूम में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों तथा ई.व्ही.एम. मशीनों का सत्यापन राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किया जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है। स्ट्रांग रूम निरीक्षण का भली-भांति दस्तावेजीकरण हेतु निरीक्षण में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा निरीक्षण तिथि का उल्लेख करते हुए पंजी का संधारण किया गया तथा निरीक्षण के पश्चात स्ट्रांग रूम को पुनः सीलबंद किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button