कोरबा

कलेक्टर श्रीमती साहू ने गौठान पहुंच कार्यक्रम की समीक्षा की

गोठानों में संचालित गोबर खरीदी, आजीविका गतिविधियों सहित बिजली,पानी की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट भण्डारण के लिए कक्ष और शेड बनाने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

गोठानों के माध्यम से महिलाओं को सक्रिय कर मल्टीएक्टिविटी के कार्यों में जोड़ने के दिए निर्देश

कोरबा/कलेक्टर रानू साहू ने गौठान पहुंच कार्यक्रम के तहत जिला अधिकारियों द्वारा जिले के गौठान भ्रमण के पश्चात गौठान की अद्यतन स्थिति के बारे में समीक्षा की। उन्होने जिला अधिकारियों से गौठान भ्रमण के दौरान गौठान निरीक्षण के अनुभवों और गौठानों से संबंधित समस्याओं-सुझावों की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती साहू ने अधिकारियों से गौठान में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, गौठान संचालन एवं महिलाओं द्वारा की जा रही आजिविका गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों से ली। कलेक्टर श्रीमती साहू ने समीक्षा के दौरान गौठानों में गोबर खरीदी की मात्रा, गोबर खरीदी भुगतान, केंचुओं की उपलब्धता, गौठानों में चारा, पानी की उपलब्धता, बिजली, पशुओं की संख्या, आदि की बिन्दुवार समीक्षा की। साथ ही बिजली, पानी आदि मूलभूत चीजों की जरूरत वाले गौठानों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में महिलाओं के आजीविका गतिविधियों के लिए बकरी पालन, मुर्गी पालन आदि के शेड बनाने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट भण्डारण के लिए कमरा और शेड बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने ग्रामीण महिलाओं को गौठान से संलग्न कर आजीविका गतिविधियों में जोड़ने तथा मल्टीएक्टिविटी के कामों में संलग्न कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने कम गोबर खरीदी वाले गौठानों में गोबर खरीदी को बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, एडीएम सुनील नायक, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, सभी अनुविभागों के एसडीएम सहित सभी जनपद पंचायतों के सीईओ और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

गौठान पहुंच कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने गौठानों में चल रहे मल्टीएक्टिविटी के सेंटर की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों से गौठानों को और अधिक विकसित करने के सुझाव की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पानी और बिजली की समस्या वाले गौठानों में प्राथमिकता के साथ समस्याओं को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट को सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों द्वारा उठाव सुनिश्चित करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही किसानों को आसानी से वर्मी कम्पोस्ट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद-बीज की दुकानों में भी वर्मी कम्पोस्ट बिक्री हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि गौठान पहुंच कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों की सभी गौठानों में पहुंचकर निरीक्षण-अवलोकन करने की ड्यूटी लगाई गई थी। अधिकारियों द्वारा गौठानों की गतिविधियों का अवलोकन एवं निरीक्षण कर गौठान समितियों, स्वसहायता समूहों, चरवाहा एवं ग्राम वासियों से चर्चा उपरांत समस्याओं, सुझावों को चिन्हित किया गया है। गौठान पहुंच कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा गौठानों में बिजली-पानी, साफ-सफाई, फेंसिंग, चारागाह में भूमि समतलीकरण, आजीविका गतिविधियों एवं गोबर खरीदी आदि की जानकारी ली गई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button