गरियाबंद

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण

पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण के लिए दिया जागरूकता संदेश

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

Track city. कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आम का पौधा रोपा। साथ ही अधिकारी कर्मचारियों ने भी परिसर में अमरूद, जामुन और रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी से अपने घरों और आस-पास क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर द्वय राकेश गोलछा, पंकज डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर रामसिंग सोरी, सहायक संचालक उद्यानिकी मिथिलेश देवांगन सहित कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण करना है। प्रकृति के दोहन से वातावरण का तापमान बढ़ता है इससे लोगों को प्राकृतिक आपदा एवं जल संकट जैसी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने हर साल बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका देख-भाल एवं संरक्षण के लिए संकल्प लेने कहा। वृक्षारोपण से जलवायु संतुलन बरकरार रहता है। साथ ही आसपास शुद्ध वातावरण और हरियाली भी बनी रहती है। वृक्षों से हमें सिर्फ छाया ही नही मिलता बल्कि शुद्ध वायु और फल-फूल आदि भी मिलते हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button