कोरबा

कलेक्टर संजीव झा ने चिर्रा गौठान का किया औचक निरीक्षण

गौठान में पहुंचकर महिला समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा /कलेक्टर संजीव झा ने आज कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिर्रा के गौठान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों के संबंध में स्वसहायता समूह की महिलाओं से जानकारी ली। चिर्रा गौठान में कार्यरत चन्द्रमुखी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष सुश्री ललिता राठिया ने बताया कि वे गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, केंचुआ उत्पादन, गोबर खरीदी, मुर्गी पालन, कोसा धागाकरण एवं सब्जी उत्पादन कर रही हैं जिससे समूह की आमदनी बढ़ी है। कलेक्टर श्री झा ने गौठान में महिलाओं द्वारा किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, सब्जी -बाड़ी एवं कुक्कुट पालन शेड का अवलोकन किया। उन्होने गौठान में वर्मी खाद भण्डारण कक्ष का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने महिलाओं द्वारा किये जा रहे कोसा धागाकरण के कार्यो की विस्तार से जानकारी ली। उन्होने गौठान प्रतिदिन किये जा रहे गोबर खरीदी और गौठान में आने वाले मवेशियों की संख्या के बारे में भी पूछा। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर, जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ जी.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
महिला समूह की अध्यक्ष ललिता ने कलेक्टर श्री झा को बताया कि योजना प्रारंभ होने से अभी तक 528 क्ंिवटल से अधिक वर्मी खाद का उत्पादन कर चुके है। जिससे समूह को दो लाख रूपये से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ है। साथ ही समूह द्वारा केंचुआ उत्पादन कर तीन लाख रूपये से अधिक का केंचुआ जिले के अन्य गौठानों और दूसरे जिले के गौठानों मंे भी बेच चुके है। कलेक्टर श्री झा ने समूह द्वारा बनाये जा रहे वर्मी खाद को अपने हाथ से छूकर देखा। खाद की गुणवत्ता बेहतर होने के कारण उन्होने अन्य महिलाओं को ललिता से खाद बनाने की ट्रेनिंग दिलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ललिता द्वारा अन्य महिलाओं को गौठान के माध्यम से समूह में जोड़कर किये जा रहे आजीविका गतिविधियों के कारण उनकी प्रशंसा भी की। कलेक्टर श्री झा ने जिला पंचायत सीईओ को सभी गौठानों में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उप संचालक पशुपालन विभाग को सभी गौठानों के चारागाह में नेपियर घास लगवाने के लिए भी निर्देशित किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button