कांकेर

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 32.60 लाख की चोरी संपत्ति बरामद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कांकेर (ट्रैक सिटी)। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने जिले में पिछले कई महीनों से हो रही सोलर पंप, सोलर प्लेट पैनल, स्टार्टर और केबल वायर चोरी की घटनाओं का बड़ा खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 32 लाख 60 हजार रुपये से अधिक मूल्य की चोरी की संपत्ति एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नरहरपुर पुलिस को यह सफलता मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर दिनेश कुमार सिन्हा तथा डीआरजी के उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई।
पुलिस के अनुसार, पिछले छह से आठ माह के दौरान थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा और थाना चारामा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सोलर उपकरणों की लगातार चोरी हो रही थी। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच के दौरान ग्राम बागडोंगरी निवासी जगदीश बंजारा और ग्राम जामगांव निवासी परमेश्वर राठौर संदेह के घेरे में आए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी मंहगू मरकाम निवासी कोरडीही, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि वे कांकेर जिले से सोलर उपकरण चोरी कर टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन के माध्यम से उड़ीसा ले जाकर बेचते थे।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उड़ीसा के 13 अलग-अलग स्थानों से 60 सोलर प्लेट पैनल, 7 सोलर फ्रेम सेट, 14 सोलर पंप, 14 स्टार्टर और बड़ी मात्रा में केबल वायर बरामद किया। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। वहीं घटना में प्रयुक्त टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन, कटर मशीन और टूल किट सहित लगभग 7 लाख रुपये की सामग्री भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश बंजारा (38 वर्ष), परमेश्वर राठौर (27 वर्ष) और मंहगू मरकाम (25 वर्ष) शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा एवं थाना चारामा में दर्ज कुल 16 चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल सहित थाना नरहरपुर, चारामा, दुधावा चौकी और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, चोरी, अवैध शराब बिक्री अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। थाना नरहरपुर द्वारा इसके लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button