कोरबा

कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ होली के रंग में रंगे कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

चारपारा कोहड़िया स्थित मंत्री निवास पर रही होली की धूम

कोरबा (ट्रैक सिटी) नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने चारपारा कोहड़िया स्थित निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, पत्रकार और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए ।

रंगों के इस त्यौहार पर उनके आवास पर कार्यकर्ताओं समर्थकों और क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। ढोल नगाड़ों की थाप, गुलाल की खुशबू के बीच पूरा माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया।
मंत्री देवांगन ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया. उन्होने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है.” “जैसे होलिका दहन के माध्यम से नकारात्मकता का अंत होता है. उसी प्रकार हमें अपने जीवन से भी द्वेष अहंकार और वैमनस्य को दूर कर प्रेम और सहयोग की भावना को अपनाना चाहिए.”

इस अवसर पर सभी के साथ मंत्री देवांगन ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया. युवा कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री संजय शर्मा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, तरुण राठौर, धनश्री साहू, प्रेम साहू, ईश्वर पटेल, तीर्थ साहू, सरोज शांडिल्य, मुकुंद कंवर, सत्येंद्र दुबे, किसन केवट कौशल देवांगन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, डीलेन्द्र यादव, परविंदr सिँह, राम शंकर साहू, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, राकेश नागरमल अग्रवाल, अंजय अग्रवाल, माधव जायसवाल, प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद  दिनेश सोनी, महेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अनिल वस्त्रकर, विजय गुप्ता, रामेश्वर वैष्णव सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button