कांकेर

किरायेदार एवं होटल सत्यापन को लेकर विशेष बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कांकेर (ट्रैक सिटी)। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू द्वारा “समाधान ऐप” के माध्यम से किरायेदार एवं होटल सत्यापन प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु होटल संचालकों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में आने वाले बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों तथा होटल में ठहरने वाले लोगों का सत्यापन सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा विकसित “समाधान ऐप” का उपयोग करने की अपील की गई, जिससे सत्यापन प्रक्रिया सरल, तेज और पारदर्शी बन सके।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07


उन्होंने होटल संचालकों एवं मकान मालिकों से कहा कि वे अपने यहां ठहरने वाले अथवा किराए पर रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी समय पर ऐप के माध्यम से दर्ज करें। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में पुलिस को सहायता मिलेगी।
बैठक के दौरान समाधान ऐप के संचालन, पंजीयन प्रक्रिया एवं इसके उपयोग से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उपस्थित संचालकों ने ऐप के उपयोग को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।
पुलिस प्रशासन ने सभी होटल संचालकों, लॉज संचालकों एवं मकान मालिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button