कोरबा

कुएं में डूबने से 4 साल के मासूम की मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 4 वर्षीय मासूम की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बच्चा दोस्तों के साथ नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के मुताबिक यह मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के दादर बस्ती का है। मृतक की पहचान प्रशांत यादव (4) के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता के साथ दादर बस्ती के दामाद मोहल्ले में रहता था। दादर पीएम आवास के सामने स्थित एक कुआं है, जहां दोपहर के समय प्रशांत अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद नहाने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, कुएं की गहराई लगभग 9 फीट है। कुछ बच्चे कुएं में कूदकर नहा रहे थे, उन्हें देखकर प्रशांत भी पानी में उतर गया। कुछ ही देर में वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख बाकी बच्चे डर के मारे वहां से भाग गए और बाद में परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया। उसे जीवित मानते हुए पेट दबाकर मुंह से पानी निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मानिकपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर प्रशांत के माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि प्रशांत पहले भी अपनी दादी के साथ इसी कुएं में नहाने आ चुका था। यह कुआं अक्सर स्थानीय लोग नहाने के लिए उपयोग करते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button