Uncategorized

कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर द्वारा ड्रोन तकनीक का मुरकुटा ग्राम में प्रदर्शन

ट्रैक सिटी न्यूज़। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ एस पी सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक २६ व २७ मार्च २०२३ को ग्राम मुरकुटा ब्लॉक बिल्हा में किसानो के २५ एकड़ के खेतो में ड्रोन तकनीक द्वारा धान फसल में नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया।

इस प्रदर्शन के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिको द्वारा कृषको को ड्रोन तकनीकी व विभिन्न कृषिगत विषयो की जानकारी दी गई। इसी तारतम्य में डॉ दुष्यंत कौशिक धान के फसल में लगने वाले कीटो व उनका उचित अवस्था में नियंत्रण हेतु कीटनाशकों के उपयोग की जानकारी दी। जयंत साहू ने फसलों में लगने वाले रोगो की पहचान व उनके उपचार की विधि से कृषको को अवगत कराया। इंजी पंकज मिंज द्वारा ड्रोन तकनिकी का उपयोग व रख रखाव की जानकारी दी तथा श्रीमती स्वाति शर्मा ने ड्रोन तकनीक के महत्व एवं इससे कृषको को होने वाले आर्थिक व शारीरिक लाभ से अवगत कराया। इस प्रदर्शन में ग्राम के सरपंच, उपसरपंच,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषक गण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!