Korba

कोरबा अधिवक्ता संघ चुनाव : अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव समेत अन्य पदों के प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटी में बंद, मतगणना कल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा, ट्रैक सिटी। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2024-26 के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों के पदाधिकारी को चुनने आज सुबह 10:00 से ही कोर्ट परिसर में मतदान की प्रक्रिया जारी रही । मतदान करने अधिवक्ताओं में भारी उत्साह रहा। एक-एक करके अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में कुल पंजीकृत 771अधिवक्ता मतदाताओं में से 717 अधिवक्ताओं ने वोट डाला यानी 96% मतदान शाम 4:00 तक हुआ। संघ के पदाधिकारी बनने चुनाव मैदान में उतरे अधिवक्ता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद हो गया है। मतदान के बाद जिला न्यायालय परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम में मत पेटी को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। मतगणना  का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। सोमवार को मतगणना के बाद परिणाम सामने आएगा।

इस बार नए चेहरे के साथ ही वरिष्ठ और संघ के अलग-अलग पदों पर रह चुके अधिवक्ता भी चुनाव मैदान में उतरे थे। ऐसे में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों पर कांटे की टक्कर होने से मुकाबला काफी रोचक हो गया हैं ।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल रहमान,धनेश कुमार सिंह, गणेश कुलदीप, सुधीर कुमार निगम, उपाध्यक्ष वरिष्ठ (पुरुष) अनीश कुमार सक्सेना, बद्री प्रसाद मोदी, नरेश कुमार साहू, संदीप प्रजापति, उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) राजेश्वरी राठौर, शिवकुमारी कंवर, उत्तर राठौर सचिव पद हेतु नूतन सिंह ठाकुर, प्रशांत कुमार धुर्य, रघुनंदन सिंह ठाकुर, सुनील यादव, सहसचिव पद हेतु बालक राम बरेठ, नंदकिशोर पासवान, राजू कुमार देवांगन, सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद हेतु- अमरनाथ कौशिक, सुनील कुमार सोनवानी, ग्रंथालय सचिव पद हेतु -कमलेश कुमार श्रीवास, क्रांति कुमार श्रीवास, राजकुमार यादव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद हेतु – लक्ष्मण प्रसाद पटेल, सुरेश कुमार महंत, कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु – अब्दुल नफीस खान, छतराम साहू, ज्योति वर्मा, खेम लाल किशोर, प्रवीण कुमार राठौर, रामेश्वर सिंह कंवर, रीता पुलस्त, रोमेश सिंह ठाकुर, शिल्पा दांडेकर चन्ने के बीच कांटे की टक्कर होने की चर्चा मतदान के दौरान अधिवक्ताओं के बीच चलती रही। अब संघ का पदाधिकारी कौन-कौन निर्वाचित होते हैं इसका फैसला सोमवार को मतगणना के बाद ही साफ होगा।

वोट डालने प्रेरित करते रहे प्रत्याशी व समर्थक

मतदान के दौरान प्रचार प्रसार का सिर चढ़कर बोलता रहा। जहां एक और समर्थक अपने प्रत्याशी के विजयी होने के नारे लगाते नजर आए वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता हाल से लेकर वोटिंग बुथ तक लाइन में लगे प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक पर्चे बांटते हुए मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने प्रेरित कर रहे थे।यह आलम अंतिम दौर तक चला। सुबह 9:00 से ही सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के के साथ कोर्ट परिसर में पहुंच चुके थे। सभी ने गेट से लेकर वोटिंग बूथ तक अपने-अपने लोगों को प्रचार के पर्चे देकर खड़ा कर रखा था।

 

कोरबा अधिवक्ता संघ का पदाधिकारी बनने चुनाव मैदान में उतरे सभी पदों के प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे करते हुए कोर्ट परिसर में साथी अधिवक्ताओं के साथ खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखाई दिए । इस दौरान अधिकांश अधिवक्ताओं ने जुझारू चेहरे को चुनने का दावा किया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button