कोरबा

एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

कोरबा (ट्रैक सिटी)। बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 13 अक्टूबर को अपनी सेवा यात्रा के 12 वर्ष पूरे कर लिए। वर्ष 2014 में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह सफर आज आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से मरीजों की सेवा तक पहुंच चुका है। 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर अस्पताल में उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की शुरुआत डॉ. एस. चंदानी, डॉ. वंदना चंदानी और डॉ. एस. पालीवाल ने केक काटकर की। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा अस्पताल की सेवा यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बीते 12 वर्षों में एनकेएच ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए गंभीर मरीजों के उपचार के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की हैं। अस्पताल में 24 घंटे ट्रामा एवं आपातकालीन सेवाएं, अत्याधुनिक आईसीयू, क्रिटिकल केयर यूनिट और हृदय रोगियों के उपचार के लिए कैथ लैब सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी जनसेवा की जा रही है।
इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कोरवावासियों के विश्वास, सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही एनकेएच ने 12 वर्षों का सफर पूरा किया है। अस्पताल परिवार भविष्य में भी आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और जनसेवा की भावना के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

0 वर्षगांठ पर 120 से अधिक मरीजों की निःशुल्क ओपीडी जांच
कोरबा। एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क ओपीडी सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान 120 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। अस्पताल प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना रहा।

समारोह में उपस्थित चिकित्सक एवं प्रमुख सदस्य डॉ. वंदना चंदानी, डॉ. एस. पालीवाल, डॉ. आर. पालीवाल, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. अजीत ठोकल, डॉ. शिवानी प्राग्दा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. एस. एस. पांडेय, डॉ. रोहित मजूमदार, डॉ. सुदीप्त साहा, डॉ. रिया दुबे के अलावा आरएमओ, वरिष्ठ प्रशासनिक कर्मचारी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button