कोरबा

कोरबा के छात्र सुकसम बिरहोर ने लिया हेलीकॉप्टर की जॉयराइड का आनंद

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। स्वामी आत्मानंद स्कूल करतला में 12वीं के छात्र सुकसम बिरहोर का दिन आज यादगार रहा। रायपुर के पुलिस लाइन मैदान में आज स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद लिया।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल करतला में कक्षा बारहवीं के छात्र सुकसम बिरहोर में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। यह विद्यार्थी ऐसे क्षेत्रों से आए हैं जहां पर मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आज यह बच्चे सपनों के पंख लगाकर आसमान की सैर कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आसमान छूने की ख्वाहिश रखने वाले बच्चों के जॉइराइड का हवाई रास्ता उस समय खुल गया जब मुख्यमंत्री प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथ नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक छात्रा स्मृति ने मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर में बैठने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तुम 12वीं में टॉप करोगी तब तुम्हें हेलीकॉप्टर में बैठाएंगे। स्मृति ने उसी दिन बैठने की इच्छा मुख्यमंत्री से जाहिर की और इस बच्ची की खुशी के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत ही उसे जॉयराइड कराने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं में आए विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराने की घोषणा भी की।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button