कोरबा

कोरबा जिले के अभ्यर्थियों के लिए स्वास्थ्य विभाग में 243 पदों पर होगी सीधी भर्ती

ऑनलाईन आवेदन 21 मार्च से आमंत्रित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/कोरबा जिले के अभ्यर्थियों के लिए स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी।
कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के 243 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए कोरबा जिले के पात्र स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते है। भर्ती की संपूर्ण कार्यवाही कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बिलासपुर द्वारा की जाएगी। कर्मचारी चयन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा जिले में तृतीय श्रेणी के अंतर्गत फॉर्मासिस्ट, ड्रेसर तथा स्वास्थ्य संयोजक के पदों पर भर्ती ली जाएगी। इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत भृत्य, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, स्वच्छक, चौकीदार, ओपीडी अटेण्डेंट तथा कुक के पदों पर भर्ती ली जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रिक्त पदों में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 21 मार्च से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2022 तक रखी गई है। ऑनलाईन आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 11 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच त्रुटि सुधार किया जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन, शैक्षिक योग्यता तथा अन्य नियम एवं शर्तों के संबंध में विस्तृत जानकारी कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बिलासपुर के वेब साईट http://sjssbbilaspur.cgstate.gov.in   पर प्राप्त की जा सकती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button