कोरबा

कोरबा निहारिका एमपी नगर दशहरा मैदान में दिनांक 28 जनवरी 2024 रविवार को श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारम्भ ।

 

भागवत सुनने से होती है मनुष्य को औलोकिक सुखों की प्राप्ति – पंडित सुयश दुबे।

दिनाँक 04 फरवरी 2024 रविवार को सहस्रधारा, गीता, हवन एवं भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जाएगा।

कोरबा (ट्रैक सिटी) सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण, श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी के सुपुत्र बाल व्यास पंडित सुयश दुबे जी की श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा कोरबा निहारिका एमपी नगर दशहरा मैदान में दिनांक 28 जनवरी 2024 रविवार को भव्य कलश यात्रा के प्रारम्भ हुई । जिसमे व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण, श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी के सुपुत्र बाल व्यास पंडित सुयश दुबे जी अपनी संगीतमयी सुमधुर वाणी से श्रोताओं को कथा का रसपान करा कर जीवन में श्रीमद भागवत के माध्यम से आनंद एवं परमानन्द की प्राप्ति का उपाय बता रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस श्रोमद भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए व्यासपीठ से पंडित सुयश दुबे ने कहा कि भागवत कथा करने अथवा सुनने से न केवल मनुष्य को औलोकिक सुखों की प्राप्ति होती है बल्कि हर प्रकार के कष्ट दूर हो जाते है। 28 जनवरी रविवार से कोरबा निहारिका एमपी नगर दशहरा मैदान में प्रतिदिन मध्यान्ह 3 बजे से चलने वाली श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा को दिनाँक 4 फरवरी 2024 रविवार को सहस्रधारा, गीता, हवन एवं भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जाएगा। एमपी नगर महिला मंडल एवं सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा के अलावा पुरोहित द्वय नागेश्वर पूरी गोस्वामी एवं आशुतोष पूरी गोस्वामी, श्रीमती नीता शर्मा, श्रीमती प्रतिभा शर्मा, राजकुमार साहू, डॉ. दिनेश वैष्णव, जयप्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दुर्गेश राठौर, प्रफुल्ल साहू, चंद्रकांत देशमुख, हर्ष नारायण शर्मा, श्रीमती निशा पांडे, श्रीमती बसंती वस्त्रकार, डॉ.रोहित पटेल, श्रीमती रेवती पटेल, श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती रेणु पुजारी, श्रीमती उपासना सिंह, नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारीया, पंडित योगेश पांडेय, पंडित गजेश तिवारी एवं पंडित प्रांजल पांडे तथा समस्त एमपी नगर महिला मंडल समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं ।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button