कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश प्राप्त होने के परिपालन में पु.स.के. सर्वमंगला के द्वारा दिनांक 29.01.2024 को सर्वमंगला नगर के पास मछली दुकान के सामने मेन रोड के पास शराब रेड कार्यवाही किया गया मौके पर सानगी मुण्डा के द्वारा एक कपड़े के बड़े झोला में 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.20 लीटर कीमती 3200 रूपये मिला जिसे आरोपी सानगी मुण्डा से जप्त कर आरोपी को अप. क्र. 0/2024 धारा 34(2) आब. अधि. के तहत गिरफ्तार कर कर आज दिनांक 30.01.2024 को माननीय न्यायालय कटघोरा में न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।

