Korba

कोरबा पुलिस ने विजयदशमी पर पुलिस लाइन में किया मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा… पुलिस के अधिकारी हुए शामिल।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 *कोरबा पुलिस लाइन में शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया।* 

 *पूजा अर्चना के पश्चात्‌ हवाई फायरिंग की गई।* 

*जिले के सभी थाना में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा भी शस्त्र पूजा किया गया।*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ आज दिनाँक 12/10/23 को पुलिस विभाग ने परंपरा के अनुसार पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। इसके लिए पुलिस लाइन में पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। पुलिस लाइन में विभिन्न प्रकार के शस्त्रों को भी रखा गया था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के निर्धारित समय पर पहुंचने के साथ ही विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। हवन व आरती के पश्चात वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों व जवानों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही पुलिस के अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन में ही हवाई फायरिंग की गई। शस्त्र पूजन के संबंध में कई किवदंती प्रचारित है।

जानकारों की मानें तो भगवान श्रीरामचंद्र द्वारा लंका के राजा रावण का वध दशहरा के दिन किया गया था। इस जीत के बाद भगवान श्रीराम द्वारा असत्य पर सत्य को जीत दिलाने वाले शस्त्रों की पूजा की गई थी। इसी तरह वर्षों पहले से ही शस्त्रों की पूजन करने की परंपरा चली आ रही है। बताया जा रहा है कि शस्त्रों के पूजा के पीछे आमजन की सुरक्षा व शांति स्थापित करने की कामना होती है। भारत में भी वर्षो से यह परंपरा रही है कि अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग निर्बल व असहाय लोगों की सुरक्षा के साथ ही समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने की जाए। यह परंपरा को पुलिस विभाग द्वारा आज भी निभाया जा रहा है। इसी के अनुसार सभी क्षेत्रों में विधिविधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए शस्त्रों की पूजा की जाती है।

पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रतिभा मरकाम, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक बेनेडिक्ट मिंज ,उप पुलिस अधीक्षक आई.तिर्की , रक्षित निरीक्षक अनंत राम पैंकरा, नगर कोतवाल मोती पटेल, सिविल लाइन रामपुर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना, थाना प्रभारी कुसमुंडा रूपक शर्मा, थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी ,चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक नवीन पटेल, आरमोरर शाखा प्रभारी अंगध्वज राठौर एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

साथ ही साथ कोरबा जिला के सभी थानों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा शास्त्र पूजा विधि विधान से किया गया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button