बिलासपुर

खटिया से गिरने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, सिम्स में इलाज जारी

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

बिलासपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोटा थाना क्षेत्र के करगी कला स्थित अमलीपारा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। रात में खटिया पर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग अचानक नीचे गिर पड़े। इस हादसे में उनके शरीर के संवेदनशील अंग में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, करगी कला के अमलीपारा निवासी ईश्वर मिरी (70 वर्ष) रात में अपने घर पर खटिया में सो रहे थे। सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच जब उनकी नींद खुली और वे उठने लगे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से खटिया से नीचे जमीन पर गिर पड़े। गिरने के बाद उनके शरीर से खून निकलने लगा। जमीन पर खून बिखरा देखकर परिजन घबरा गए।

आनन-फानन में परिजनों ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण किया तो पता चला कि गिरने के कारण उनके अंडकोष में गंभीर चोट आई है और वह फट गया है। चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना कोटा थाना क्षेत्र के करगी कला अमलीपारा की है। फिलहाल बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। सामान्य तौर पर खटिया से गिरने जैसी घटना में इतनी गंभीर चोट लगने से परिजन भी हैरान और चिंतित हैं। घटना ने एक बार फिर बुजुर्गों की सुरक्षा और उनके सोने-बैठने की व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button