बिलासपुर

शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई थी आग, प्रेमिका गिरफ्तार

कोनी पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में की कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई युवती

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

बिलासपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। शादी की बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के मामले में कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में उसकी 21 वर्षीय प्रेमिका आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी युवती सूरजपुर जिले के भटगांव की निवासी है। इस कार्रवाई के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोनी में अपराध क्रमांक 638/2026, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में मृतक विकास गुप्ता (22 वर्ष) और आरोपी युवती आकांक्षा सिदार के बीच प्रेम संबंध थे।

बताया गया कि 27 जनवरी 2026 को दोनों बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान शादी करने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक विकास गुप्ता ने कथित तौर पर स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 1 फरवरी 2026 को रायपुर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मर्ग जांच में सामने आए अहम तथ्य

युवक की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध, शादी को लेकर विवाद और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की गई। पुलिस के अनुसार, मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों से मृतक को लगातार प्रताड़ित किए जाने और उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने की पुष्टि हुई।

इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवती आकांक्षा सिदार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की।

21 नवंबर को हुई गिरफ्तारी

मामले में कोनी पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी युवती आकांक्षा सिदार (21 वर्ष), निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरे मामले में पुलिस की मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई है। शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद अंततः युवक की मौत का कारण बना और अब इस मामले में उसकी प्रेमिका को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button