रायपुर

खैरागढ़ टिकट चयन को लेकर जेसीसी की चली मैराथन बैठक

24 मार्च को दल बल के साथ भरेंगे नामांकन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

खैरागढ़ उपचुनाव दावेदारों की सूची तैयार, अंतिम निर्णय लेगी पार्टी सुप्रीमो डॉ रेणु जोगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

स्व. देवव्रत सहित अन्य दिवंगत नेताओं को बैठक में किए याद।

खैरागढ़ को जीतकर स्व. देवव्रत सिंह जी को देंगे श्रद्धांजलि

पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में प्रभाव के संबंध में केन्द्रीय ससंदीय बोर्ड के सदस्यांे ने रखे अपने विचार।

जनता कांग्रेस का छत्तीसगढ़ की जनता के साथ हो चुका है विलय – अमित

2023 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सरकार बनाने का लिए संकल्प

रायपुर/ पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के पश्चात रिक्त हुई खैरागढ़ विधानसभा में आगामी 22 अप्रैल 2022 को उपचुनाव संपन्न होगा। जिसकी तैयारी को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक रखी गई जिसमें टिकट चयन को लेकर दावेदारों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है और बैठक में सभी सदस्यों ने खैरागढ़ उप चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन का अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमों डॉ रेणु जोगी पर छोड़ा। पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दिनांक 24 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे दल बल से साथ भरा जाएगा। बैठक के पूर्व संसदीय बोर्ड के द्वारा पूर्व विधायक देवव्रत सिंह सहित दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई और खैरागढ़ चुनाव को जीत कर देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनाव का छत्तीसगढ़ राज्य में प्रभाव को लेकर संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें और आगामी 2023 में छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिए।

संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी सुप्रीमों श्रीमती रेणु जोगी, विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, विधायक प्रमोद शर्मा, तिलक राम देवांगन, हरिदास भारद्वाज, महेश देवांगन, जरनैल सिंह भाटिया, डॉ. अमीन खान, संतोष गुप्ता, डॉ अनामिका पाल, प्रदीप साहू, भागवानू नायक, रवि चंद्रवंशी, अजय पाल आदि उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button