जांजगीर-चाँपा

खोखसा रेलवे ओव्हर ब्रिज में हुआ एक गर्डर लॉन्च, कुल 5 गर्डर किए जाएंगे लांच,

कलेक्टर की सक्रियता से आई काम में तेजी,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला की सक्रियता और कोशिश से खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी आ रही है। जांजगीर चांपा रेल मार्ग में खोखसा रेलवे ओव्हर ब्रिज में कल पहला गर्डर लांच किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यपालन अभियंता (कंस्ट्रक्शन) दक्षिण-पूर्व मध्य रेल वेणुगोपाल ने बताया कि गर्डर लॉन्चिंग के लिए रेल प्रशासन से ब्लॉक मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया खोखसा रेलवे ओव्हर ब्रिज से ऐसे 5 गर्डर और लॉन्च किए जाएंगे।

 वेणुगोपाल ने बताया कल बुधवार को पहला गर्डर लॉन्चिंग के लिए पूर्वान्ह 3.25 बजे से 6.25 बजे तक 3 घंटे का ब्लॉक रेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया था। इस ब्लॉक में रेलवे इंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा खोखसा रेलवे ओव्हर ब्रिज में पहला गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा खोखसा रेल ओव्हर ब्रिज में गर्डर लॉन्चिंग के लिए ब्लॉक मिलना शुरू हो गया है। आगामी दिवसों में जैसे-जैसे ब्लॉक मिलेगा 5 और गर्डर के लॉन्चिंग का काम क्रमशः किया जाएगा।

पहला गर्डर लॉन्चिंग के संबंध में वेणुगोपाल ने बताया कि इस गर्डर को सुरक्षित रूप से धीरे-धीरे नीचे उतारा जाएगा। इसके बाद क्रमशः सुरक्षित रूप से नियत स्थान पर अंतिम रूप से स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लाक मिलने से खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज पर गर्डर लांचिंग के काम में अब और तेज़ी आएगी।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button