गरियाबंद

गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक का गांजा जब्त।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

गरियाबंद(ट्रैक सिटी)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना इंदागांव पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 19.840 किलोग्राम अवैध गांजा, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 10 लाख 52 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सीमावर्ती क्षेत्रों और चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को थाना इंदागांव को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ओडिशा से एक TVS NTORQ स्कूटी क्रमांक OD 08 AC 8586 में अवैध गांजा लेकर इंदागांव की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम भवानी शंकर नाईक (34 वर्ष) और मुकेश पटेल (34 वर्ष) बताया। दोनों आरोपी ओडिशा के कालाहांडी जिले के जयपटना थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

तलाशी के दौरान भवानी शंकर नाईक के बैग से 8.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 47 हजार रुपये बताई गई है। वहीं मुकेश पटेल के बैग से 10.900 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 45 हजार रुपये है।पुलिस ने आरोपियों से कुल 19.840 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 10 लाख 52 हजार रुपये है।दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

भवानी शंकर नाईक, पिता भारत नाईक, उम्र 34 वर्ष, निवासी जयपटना, जिला कालाहांडी, ओडिशा।

मुकेश पटेल, पिता महेंद्र पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी जयपटना, जिला कालाहांडी, ओडिशा।

जब्त सामग्री

19.840 किलोग्राम अवैध गांजा

TVS NTORQ स्कूटी क्रमांक OD 08 AC 8586

दो मोबाइल फोन

कुल कीमत: 10 लाख 52 हजार रुपये

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button