कोरबा

गांवों में रामायण मंडली प्रतियोगिता का होगा आयोजन

ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत स्तरीय, जिला पंचायत स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/रामायण मंडली सक्रिय वाले गांवों में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 15 मार्च 2022 के पहले ग्राम पंचायतों में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत स्तरीय रामायण प्रतियोगिता 15 मार्च से 31 मार्च के मध्य आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता तीन, चार और पांच अप्रैल को आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आठ, नौ और 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडली दलों को पुरस्कार दिया जाएगा। पहला पुरस्कार पांच लाख रूपए, दूसरा पुरस्कार तीन लाख रूपए और तीसरा पुरस्कार दो लाख रूपए दिया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित करने के संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियां एक अभिन्न अंग है। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इन रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पहले पहले चरण में ग्राम पंचायतों में जितने भी रामायण मंडलिया हैं उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडली को चुना जाएगा। दूसरे चरण में चुने गए प्रत्येक ग्राम पंचायत रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय विजेता को चुना जाएगा। सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button