कोरबा

ग्राम कनकी मार्ग में उत्पात मचाकर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 9 कथित उत्पातियों को किया गया गिरफ्तार

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा पुलिस ने कनकी मार्ग पर आवांच्छित हरकत कर रहे 9 कथित अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त सभी कथित आरोपीयो खिलाफ 151 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं।
ग्राम उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि कुछ दिनों से मिल रही शिकायत पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाई की है। कनकेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना के लिए इन दिनों आस-पास के भक्त पहुंच रहे हैं। वापसी के दौरान रात्रिकाल में उनके साथ इस रास्ते पर कुछ अराजक तत्वों के द्वारा इन्हे परेशान करने की सूचना मिल रही थी। इस मामले में पीडि़त पक्ष के साथ-साथ अन्य स्तर पर भी पुलिस को सूचना मिली। अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराने के साथ ही पुलिस की टीम संबंधित क्षेत्र में लगाई गई। इस कड़ी में रात्रि के समय इलाके में उत्पात मचाने के साथ अनावश्यक परेशानी पैदा कर रहे कुल 9 कथित अराजक तत्वों को पकड़ा गया। बताया जा रहा हैं की उनकी मंशा अपना स्वार्थ साबित करने के लिए इस क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने की थी।
उक्तानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उनको कोर्ट में पेश करने के साथ जेल भेज दिया गया। टीआई श्री तिवारी ने बताया कि यह पहली और अंतिम कार्रवाई नहीं है। हमने तय किया है कि श्रावण पूर्णिमा तक कनकी मार्ग पर पुलिस दल लगातार नजर रखेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि किसी भी कारण से श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस दौरान गैर जरूरी हरकतों में लिप्त पाये जाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button