गरियाबंद

घुटकू नवापारा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

Track city.  कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन में आज ग्राम पंचायत घुटकू नवापारा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, जल संरक्षण एवं संवर्धन, पॉलीथिन मुक्त पंचायत आदि विषयों पर आधारित चर्चा की गई। साथ ही जल स्रोतों एवं पेड़ पौधों के समीप साफ सफाई किया गया। साथ ही लगाए गए पेड़ो के देखभाल एवं संरक्षण के लिए पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। पर्यावरण संरक्षण के विषय में बताया गया की शुभ अवसर पर पौधे गिफ्ट कर लोगों को पर्यावरण जागरूकता का संदेश देना चाहिए। समूह की महिलाए अपने घर में फलदार पेड़ लगाए जिससे स्वास्थ्य और पोषण को भी बढ़ावा मिलेगा। अत्यधिक जल के दोहन को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करे और पेड़ लगाने के प्रेरित करे। कार्यक्रम में गांव को स्वच्छ बनाने के लिए पॉलीथिन मुक्त पंचायत बनाने के लिए भी लोगो को जागरूक किया गया। इस अभियान में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, यूनिसेफ जिला सलाहकार, सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, गांव के सरपंच, ग्राम पटेल, समूह की महिलाए उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button