रायपुर

चाय गुमटी वाले के खाते से 68 हजार की साइबर ठगी, आधे घंटे में कई बार निकाली रकम, पीड़ित ने थाने में की शिकायत।

आरंग (ट्रैक सिटी)/ नगर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। हाइवे के बाईपास तिराहे के पास चाय गुमटी चलाने वाले 46 वर्षीय रमेश कुमार देवांगन के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब 68 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत आरंग थाना में की है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह रमेश कुमार के मोबाइल पर बैंक खाते से 10 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया।

इसके बाद उसने जब तक मामले को समझने और खाते को ब्लॉक कराने की कोशिश की, तब तक ठगों ने लगातार कई लेन-देन कर करीब आधे घंटे के भीतर खाते से लगभग 68 हजार रुपए निकालकर खाता खाली कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, खाते से रकम निकलने के मैसेज लगातार आने से वह घबरा गया। खाते को ब्लॉक कराने का प्रयास करता, इससे पहले ही ठगों ने कई ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाल ली।

घटना के बाद पीड़ित ने आरंग थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल द्वारा बैंक खाते से हुए लेन-देन, ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी जानकारियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ठगी के तरीके और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button