जांजगीर-चाँपा

चुनरी यात्रा तथा श्रीरामनवमी शोभायात्रा को लेकर शिवसैनिकों की हुई बैठक

 लगातार पार्टी कार्यक्रमों में अनुपस्थित हो रहे पदाधिकारियों को किया गया पद से पदमुक्त 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

जांजगीर चाम्पा।। जिले के शिवसेना पदाधिकारियों तथा शिवसैनिकों की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय नहरिया बाबा मार्ग जांजगीर में जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत की अध्यक्षता में ली गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जिसमें पूर्व दिनांक 1मार्च 2022 को बम्हनीडीह से बडगडी तक विशाल ध्वज यात्रा धार्मिक आयोजन की समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व दिनांक 22 मार्च को पिसौद से पिथमपुर तक भव्य त्रिशूल यात्रा के सफल आयोजन पर भी समीक्षा की गई। तत्पश्चात आगामी 8 अप्रैल 2022 को नवरात्रि पर्व पर नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खोखरा में मां मनका दाई मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाले जाने पर निर्णय लिया गया।

आगामी 16 अप्रैल 2022 को राजधानी रायपुर में आयोजित श्रीराम नवमीं भव्य शोभायात्रा में जिले से बडी संख्या में शिवसैनिकों को शामिल होने पर निर्णय लिया गया। आगामी 22 अप्रैल 2022 को जिला मुख्यालय जांजगीर चाम्पा में श्रीराम नवमीं शोभायात्रा को धुमधाम से निकाले जाने पर निर्णय लिया गया। तत्पश्चात उप चुनाव खैरागढ़ में शिवसेना प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में शामिल होने का निर्णय लिया गया। ऐसे पदाधिकारी जो लगातार पार्टी कार्यक्रमों में अनुपस्थित हो रहे हैं और वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रह हैं, उनपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पद मुक्त किया गया। जिसमें दिलेश्वर विश्वकर्मा जिलासचिव व विधानसभा प्रभारी अकलतरा, अश्वनी साहू जिलासचिव, संजय साहू विधानसभा प्रभारी पामगढ़, दीपक यादव ब्लॉक प्रभारी पामगढ़ को पद मुक्त की कार्यवाही किया गया। तो वहीं पामगढ़ ब्लॉक प्रभारी के पद पर शिव कुमार विजय को नियुक्त किया गया और विधानसभा प्रभारी अकलतरा के पद पर ईश्वर साहू जिला महासचिव को अतिरिक्त पदभार का दायित्व सौंपा गया।

उक्त आवश्यक बैठ़क में मुख्य रूप से ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष, चंदन धीवर जिला महासचिव, ईश्वर साहू जिला महासचिव, दिलीप साहू जिलासचिव, अभिनय सिंह ब्लॉक प्रभारी नवागढ़, हीरा लाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर, शिव कुमार विजय ब्लॉक प्रभारी पामगढ़, हेमलाल मांझी, भीष्म नारायण वर्मा, रामलाल कश्यप सहित शिवसैनिक उपस्थित थे।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button