रायपुर

छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी 

रायपुर(ट्रैक सिटी)। भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि इससे पहले नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 20 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी का पद खाली था। अब पार्टी ने स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी नियुक्त कर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button