कोरबा

जन्माष्टमी पर यादव समाज की भव्य शोभायात्रा, कृष्ण भक्ति में झूमे समाजजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज द्वारा गौ माता चौक से घंटाघर तक भव्य शोभायात्रा एवं रैली निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया।

शोभायात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों को श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान बलराम के स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रही। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच समाजजन उत्साह के साथ झूमते नजर आए।

 

इस भव्य शोभायात्रा एवं रैली में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत भी शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। शोभायात्रा के मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात को व्यवस्थित किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
शोभायात्रा ने जहां धार्मिक आस्था और भक्ति का संदेश दिया, वहीं बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता ने सामाजिक एकजुटता और उत्साह का भी परिचय दिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button